अंबिकापुर,18 दिसम्बर 2024(घटती-घटना)। गुरु घासीदास जयंती पर शुष्क दिवस घोषित है। इसके बावजूद भी शहर के गंगापुर स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के समीप अवैध शराब की बिक्री की जा रही थी। इसकी जानकारी आबकारी विभाग के संभागीय उडऩदस्ता टीम को मिली। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। इस दौरान प्रमोद गुप्ता चखना दुकान से शराब बिक्री करते पाया गया। टीम ने चखना दुकान स कुल 41 पाव रॉयल स्टैग शराब पाया गया। जिसे टीम ने जत किया है। वहीं रामकुमार के कजे से 29.79 लीटर अंग्रेजी शराब जत किया गया है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि अरोपी रामकुमार शराब में मिलावटी का काम करता था। कार्रवाई के दौरान उसके कजे से 32 नग रॉयल स्टैग की अद्धी, चार नग मैकडॉवेल नंबर 1 की अद्धी, 2 नग रॉयल चैलेंज की अद्धी, 28 नग रॉयल चैलेंज का पाव तथा 21 नग सिंबा बियर का केन कुल 29.79 लीटर विदेशी मदिरा व्हिस्की एवं माल्ट जप्त किया गया। आबकारी विभाग ने जत शराब की तकनिकी जांच की तो डाइल्यूशन होना पाया गया। जिसमें पानी मिलाया गया था।आबकारी विभाग ने आरोपी रामकुमार के घर की तलाशी ली तो उसके घर से 45 नग मैकडॉवेल नंबर 1, रॉयल चैलेंज और रॉयल स्टैग का ढक्कन पाया गया। वहीं गंगापुर विदेशी मदिरा दुकान के पीछे सूने मकान से लगभग एक पिकअप खाली सीसी और बोतल जत किया गया है। आबकारी विभाग ने आरोपी प्रमोद गुप्ता व रामकुमार टोप्पो के खिलाफ धारा 34 (2)38 (ए) एवं 59 (क) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur