अंबिकापुर,18 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। दरिमा मां महामाया एयरपोर्ट से हवाई यात्रा गुरुवार से शुरू हो जाएगी। फ्लाई बिग ने इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। पहली यात्री के रूप में सरगुजा सांसद चिंतामणि माराज होंगे। जो फ्लाइट से रायपुर से अंबिकापुर दरिमा एयरपोर्ट आएंगे और 10.40 बजे हवाई जहाज को हरी झंडी दिखाकर बिलासपुर के लिए रवाना करेंगे। सप्ताह में तीन दिन गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार को फ्लाइट है। फ्लाई बिग ने ऑफिशियल साइट जारी कर दिया है। फ्लाई बिग की साइट से लोग टिकट बुक कर सकते हैं। गुरुवार को रायपुर से फ्लाई बिग प्लेन नंबर एस 9519 से सांसद चिंतामणि माराज मां महामाया एयरपोर्ट आएंगे और यहां 10.40 बजे हवाई जहाज को हरी झंडी दिखाकर बिलासपुर के लिए रवाना करेंगे। इस तरह आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र सरगुजा संभाग के लोगों को हवाई सफर का समपना पूरा होगा। लोग अब बड़े ही असानी से अंबिकापुर से बिलासपुर व रायपुर के अलावा बड़े शहरों का सफर कर पाएंगे। स्थानीय लोगों का मनना है कि दरिमा एयरपोर्ट से हवाईर सफर शुरू होने से पर्यटक, व्यावाय के साथ-साथ अन्य क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा पहुंचेंगा।
यह है फ्लाई बिग का शेड्यूल
रायपुर-अंबिकापुर 9.00 एएम रायपुर से उड़ान भरेगी 10.15 अंबिकापुर पहुंचेगी, अंबिकापुर – बिलासपुर 10.40 एएम अंबिकापुरर से उड़ान भरेगी 11.35 एएम बिलासपुर पहुंचेगी।, बिलासपुर-अंबिकापुर 12.00 पीएम बिलासपुर से उड़ान भरेगी 12.55 पीएम अंबिकापुर पहुंचेगी।, अंबिकापुर-रायपुर 1.20 पीएम अंबिकापुर से उड़ान भरेगी 2.35 पीएम रायपुर पहुंचगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur