Breaking News

अंबिकापुर@सरगुजा संभाग का पर्यटन दिलाता है अनूठा पहचान

Share


अंबिकापुर,16 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। पूरे देश के अनेक राज्यों से 42 लोगों का एक दल सरगुजा भ्रमण पर है। कारवां दोस्ती का.. बैनर के साथ पंजाब, हरियाणा, कानपुर, लखनऊ, गाजियाबाद उार प्रदेश, बड़ोदरा गुजरात, झारखंड, जयपुर राजस्थान सहित छाीसगढ़ के पर्यटन प्रेमी, पर्वतारोही, लॉगर, पत्रकार, सेवानिवृा सरकारी अधिकारी, बिजनेसमैन, टीवी कलाकार, लेखकों का यह जत्था सरगुजा संभाग के सभी जिलों के साथ मैनपाट, नेतरहाट, डीपाडीह, सावंत सरना, बेल्सर रामगढ़, महेशपुर, अंबिकापुर मां महामाया मंदिर, अमरकंटक अमृतधारा, कैलाश गुफा रजपुरी फाल, बगीचा के साथ सरगुजा अंचल के लोक संस्कृति और जनजीवन को पास से देखने का प्रयास करेगी।
सोमवार को अंबिकापुर में एक होटल में स्थानीय मेजबानों ने उनका स्वागत किया। इस यात्रा में नगर के पर्यटन प्रेमी संदीप गुप्ता उनके साथ रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र तिवारी ने किया। आयोजन समिति से संदीप गुप्ता, इति चतुर्वेदी ने अतिथियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए आयोजन समिति के अधिवक्ता जयेश वर्मा ने कहा कि सरगुजा अंचल की समृद्ध संस्कृति, पुरातत्व, विरासत को पर्यटन के माध्यम से विश्व पटल पर स्थापित करने के उद्देश्य से हमारा यह स्वेछिक प्रयास है। हम सरगुजा में पर्यटन के विकास हेतु योगदान देते रहेंगे।
लेखन, कला संस्कृति से जुड़े सुरेंद्र तिवारी ने कहा कि छाीसगढ़ के उारी छोर पर बसे सरगुजा संभाग के 6 जिले की अपनी एक विशिष्ट पहचान है। यहां का लोक जीवन, समृद्ध आदिवासी संस्कृति, पर्यटन स्थल और नैसर्गिक परिवेश, इसे छाीसगढ़ में अनूठा स्थान दिलाते हैं। सरगुजा अंचल में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इन्होंने कहा कि हमारी टीम अपने काम से समय निकालकर, सरगुजा अंचल के प्रति अपने दायित्व निभाते हुए सरगुजा आने वाले पर्यटकों को मार्गदर्शन एवं आवश्यक सुविधाएं दिलाने के साथ पूरे देश में फैले अलग-अलग क्षेत्र के लोगों को सरगुजा के विविधता से, इतिहास संस्कृति, यहां के सुरम्य प्राकृतिक परिवेश से परिचित कराने के लिए अपना निशुल्क योगदान देते हैं. इस दौरान अतिथियों ने कहा कि सरगुजा आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है और यहां के यहां के शांत वातावरण अच्छे लोगों से मिलकर दिल खुश हो गया।
‘और सुविधाएं विस्तार की जरूरत’
पूरे देश में भ्रमण कर वे कारवां दोस्ती का…थीम के साथ सरगुजा भ्रमण पर हैं। यहां मां महामाया के दर्शन करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ और इस अंचल के विविधताओं को पास से जानने समझने का अवसर मिला। इस यात्रा की जानकारी मीडिया द्वारा पूरे देश में फैले अपने साथियों तक वे पहुंचाएंगे। सैलानियों ने कहा कि सरगुजा अंचल में पर्यटन की और सुविधाएं विस्तार किए जाने की जरूरत है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply