अंबिकापुर,15 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। पिछले 6 दिनों से सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उार की ओर से आ रही शुष्क हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंड के कारण लोग दिन से लेकर रात तक स्वेटर, जैकेट, टोपी, मफलर पहने नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि उार की ओर से आ रही शुष्क हवाओं के कारण तापमान हर दिन गिरता जा रहा है। यही वजह है कि शनिवार को अंबिकापुर का तापमान 3.7 डिग्री पहुंच गया। एक दिन पहले यह 4.9 डिग्री था। यानि 24 घंटे के भीतर 1.2 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं मैनपाट की बात करें तो वहां का तापमान 2 डिग्री से भी नीचे चला गया है। सैलानी वहां ठंड का मजा लेने लगातार पहुंच रहे हैं। दिसंबर की ठंड ने सरगुजा वासियों को कंपकपा दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि दिसंबर माह में इससे पहले वर्ष 2011 में करीब इतनी ही ठंड पड़ी थी। 13 वर्ष बाद अंबिकापुर में दिसंबर के पूर्वार्द्ध में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के नीचे पहुंचा है। यदि बलरामपुर जिले की बात करें तो प्रदेश में सबसे अधिक ठंड बलरामपुर में पड़ रही है। शनिवार को यहां का तापमान गिरकर 2.4 डिग्री पहुंच गया है। जबकि शुक्रवार को यहां का तापमान 2.9 डिग्री दर्ज किया गया था। बलरामपुर के पाट क्षेत्रों की बात करें तो वहां का पारा भी 2 डिग्री से नीचे चला गया है। सरगुजा जिले के मैनपाट व बलरामपुर के सामरीपाट, सीतारामपुर पाट, लहसूनपाट व पवई पाट इलाके का पारा 2 डिग्री से नीचे चला गया है। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोग घरों में ही दुबके रह रहे हैं। अत्यधिक ठंड की वजह से वहां का पारा जमाव बिंदू तक पहुंच गया है। इन इलाकों में पाला भी पड़ रहा है। यही वजह है कि सुबह-सुबह पुआल पर पाला जम रहा है। वहीं पेड़-पौधों की पçायों पर ओस की बूंदें भी जमने लगी हैं। मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट का कहना है कि नवंबर में विक्षोभ की अनुपस्थिति के कारण एक लंबे अरसे बाद इस वर्ष निर्वाध रूप से उारी हवाओं का प्रभाव दिखा था। इससे सरगुजा में नवंबर में ही शीतलहर की स्थिति निर्मित हुई थी। लेकिन खाड़ी में हुई हलचल और उार भारत मे पछुआ की सक्रियता के कारण नियमित उारी शुष्क हवा के बाधित होने से न्यूनतम तापमान में उछाल आया। एक बार फिर विक्षोभों की ऊर्जा कमजोर पडऩे से हवाओं का प्रवेश उार की ओर से होने लगा है। ऐसे में न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जा रही है। यह गिरावट लगातार जारी है।
17 दिसंबर तक जारी रहेगा असर
मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट का कहना है कि सरगुजा संभाग में ठंड का असर 17 दिसंबर तक जारी रहेगा। संभाग में शीतलहर का अर्लट जारी किया गया है। उारी दिशा से शुष्क हवाओं के आने का क्रम जारी है। इसलिए हर दिन न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा रही है। 17 दिसंबर के बाद थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। इस दौरान पारे में 1-2 डिग्री ही बढ़ोतरी की बात कही जा रही है।
अंबिकापुर में पिछले 7 दिनों का तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
15 दिसंबर 24.7 3.7
14 दिसंबर 24.4 4.9
13 दिसंबर 24.4 5.9
12 दिसंबर 23.7 6.0
11 दिसंबर 23.3 6.9
10 दिसंबर 26.2 9.7
9 दिसंबर 26.2 12.5
अविभाजित सरगुजा
जिले का तापमान
सूरजपुर- 4.2
बलरामपुर- 2.4
अंबिकापुर- 3.7
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur