Breaking News

लखनपुर@दो ठगों ने जेवर साफ करने के बहाने उड़ाई सोने की चेन पीडि़त ने थाने में की शिकायत

Share


लखनपुर,10 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने जेवर साफ करने के बहाने सोने की चेन ले उड़े। पीडि़त ने लखनपुर पहुंच घटना की शिकायत की है। मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार दो युवक 10 दिसंबर दिन मंगलवार की सुबह लगभग 11:30 बजे लखनपुर नगर के वार्ड क्रमांक 04अनिल गुप्ता के घर पहुंचे। पीडि़त अनिल गुप्ता अपने भाई उमेश गुप्ता के साथ मजदूरों से धान भराई का काम करा रहे थे। अचानक उनके पास बाइक सवार दो युवक पहुंचे जहां बर्तन और जेवर साफ करने की बात कहने लगे। पीडि़त अनिल गुप्ता बाइक सवार दो युवकों के झांसे में आ गए। पीडि़त ने पहले चांदी की पायल साफ कराया और फिर सोने की चेन साफ करने के लिए उन्हें दे दी। सोने के चैन साफ करने के बहाने दोनों बदमाश 12 ग्राम सोने का चैन लेकर बाइक समेत फरार हो गए। पीडि़ता और उनके भाई के द्वारा बाइक सवार बदमाशों का कुछ दूर तक उनके द्वारा पीछा भी किया गया।परंतु उनका कुछ पता नहीं चला पीडि़त ने लखनपुर थाने पहुंच घटना की शिकायत की है।लखनपुर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply