Breaking News

अंबिकापुर@शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर की तीन छात्राएं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में चयनित

Share


अंबिकापुर,07 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर से तीन छात्राओं कुमारी अनामिका कक्षा 12वीं, कुमारी चन्द्रमुनी बेक कक्षा 8वीं और कुमारी वर्षा सिंह कक्षा 8वीं का चयन 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में हुआ है। कुमारी अनामिका लुधियाना पंजाब में 11 दिसम्बर से 17 दिसम्बर 2024 तक आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में हैण्डबॉल के बालिका वर्ग 19 में चयनित हुई है।
इसी तरह कुमारी चन्द्रमुनी बेक का चयन वाराणसी उार प्रदेश में 10 दिसम्बर से 14 दिसम्बर 2024 तक आयोजित शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता बालीवॉल के बालिका वर्ग 14 में चयनित हुई है। कुमारी वर्षा सिंह का चयन मंदसौर मध्यप्रदेश में 09 दिसम्बर से 13 दिसम्बर 2024 तक आयोजित राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता हॉकी के बालिका वर्ग 14 में चयनित हुई है। राज्य के विभिन्न कैंपों में ट्रेनिंग उपरांत छात्राएं क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल होंगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@जमीन दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 61 हजार रुपए की ठगी

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,23 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। अपना घर बनाने का सपना देख रहे एक राजमिस्त्री को …

Leave a Reply