अंबिकापुर,07 दिसम्बर 2024(घटती-घटना)। शादी करने का झांसा देकर युवक एक नाबालिग लडकी को स्कूल से 25 अक्टूबर को भगाकर ले गया था। युवक नाबालिग लडकी के जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड में कुटरचना कर जन्मतिथि बढ़ाकर अनुबंधन से शादी कर लिया था। पीडि़ता के पिता के रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किय है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार प्रार्थिया की लडकी घुटरापारा अम्बिकापुर मे अपने भैया भाभी के पास रहकर पढ़ाई करती हैं, प्रार्थिया की लडकी 25 अक्टूबर 24 को सुबह स्कूल गई थी, स्कूल से छुटटी होने के बाद से घर वापस नहीं आई हैं, आस पास पता तलाश करने पर भी कोई पता नहीं चला है। विवेचना पुलिस टीम द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को 17 नवंबर 24 को बरामद कर पीडि़ता का कथन महिला पुलिस अधिकारी से कराया गया है। जो नाबालिग बालिका अपने कथन में बताई कि 3 वर्ष पूर्व से ग्राम सिधमा के मिट्ठू राम से जानपहचान हुआ था, आरोपी मिटठु राम पीडि़ता कों पसन्द करने की बात बोलकर शादी करने की बात बोलकर झांसे मे लेकर माह अप्रैल 24 में जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया था, घटना दिनांक 25अक्टूबर 24 कों स्कूल से छुटटी होने पर आरोपी मिट्ठू राम नाबालिग पीडि़ता कों पत्नी बनाकर रखूंगा बोलकर मोटरसायकल मे बैठाकर ले गया और अपने साथ रख कर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया था, प्रकरण मे पूर्व मे मामले के आरोपी (01) मिट्ठू राम उम्र 32 वर्ष साकिन सिधमा राजपुर जिला बलरामपुर कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया था, आरोपी मिट्ठू राम पीडि़ता से अनुबंध पत्र के जरिये विवाह कर लिया था, जिस सम्बन्ध मे जांच करने पर पता चला कि आरोपी पीडि़ता के जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड मे कूटरचना कर फर्जी प्रमाण पत्र मे नाबालिग के जन्मतिथि कों परिवर्तित कर अनुबंध पत्र के जरिये विवाह किया था, मामले मे अग्रिम कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा पडि़ता के आधार कार्ड मे जन्मतिथि परिवर्तित कर नाबालिग कों बालिग़ बताते हुए नया कूटरचित आधार कार्ड बनाकर देने वाले आरोपी गांधीनगर स्थित टुनी च्वाइस सेंटर के संचालक (02) उपेंद्र कुमार बुनकर उम्र 38 वर्ष साकिन सुभाषनगर थाना गांधीनगर कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur