Breaking News

अंबिकापुर@ निगम के प्लेसमंट कर्मचारियों ने शासन के सद्बुद्धि के लिए किया हवन-पूजन

Share


अंबिकापुर, 07 दिसम्बर 2024(घटती-घटना)। छाीसगढ़ नगरी निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर नगर निगम अंबिकापुर के प्लेसमेंट कर्मचारी 3 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताल के 5वें दिन कर्मचारियों ने अनोखा प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने शासन को सद्बुद्धि के लिए धरनास्थल पर हवन-पूजन कर विरोध जताया।
नगर निगम के प्लेसमेंट कर्मचारी पिछले 3 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। नगर निगम में 453 प्लेसमेंट कर्मचारी है। जो अपनी मांगों को लकर सभी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इनके हड़ताल पर चले जाने से नगर निगम के कार्यों पर असर पडऩा शुरू हो गया है। केवल नियमित कर्मचारियों के भरोसे सफाई व अन्य कार्य चल रहे हैं।
ये है उनकी मांगें
तीन सूत्रीय मांगों में समस्त निकाय से ठेका प्रथा समाप्त करें और कर्मचारियों को नगरी निकाय में समायोजन किया जाए। कर्मचारियों का वेतन केंद्र के समान जारी श्रमिक दर पर भुगतान करें व हड़ताल के दौरान किसी भी कर्मचारी को कार्य से पृथक ना किया जाए।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply