अंबिकापुर, 05 दिसम्बर 2024(घटती-घटना)। छाीसगढ़ नगरी निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर नगर निगम अंबिकापुर के प्लेसमेंट कर्मचारी 3 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से पानी सप्लाई व सफाई कार्य पर असर दिखना शुरू हो गया है।
हड़ताल के तीसरे दिन गुरुवार को प्लेसमेंट कर्मचारियों ने स्टेट बैंक कलेक्ट्रेट शाखा के समक्ष हड़ताल पर बैठे रहे। इस दौरान अपनी मांगों को शासन के समक्ष रखने हेतु धरना प्रदर्शन किया। नगर निगम में 453 प्लेसमेंट कर्मचारी है। जो अपनी मांगों को लकर सभी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इनके हड़ताल पर चले जाने से नगर निगम के कार्यों पर असर पडऩा शुरू हो गया है। केवल नियमित कर्मचारियों के भरोसे सफाई व अन्य कार्य चल रहे हैं।
ये है उनकी मांगें
तीन सूत्रीय मांगों में समस्त निकाय से ठेका प्रथा समाप्त करें और कर्मचारियों को नगरी निकाय में समायोजन किया जाए। कर्मचारियों का वेतन केंद्र के समान जारी श्रमिक दर पर भुगतान करें व हड़ताल के दौरान किसी भी कर्मचारी को कार्य से पृथक ना किया जाए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur