अंबिकापुर,03 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार सरगुजा जिला संगठन पर्व कार्यशाला संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में संपन्न हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गत सोमवार शाम को हुए कार्यशाला में जिला चुनाव अधिकारी एवं मुख्य अतिथि गुरुपाल सिंह भल्ला एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, सह चुनाव अधिकारी सुनील गुप्ता, युवा आयोग प्रदेश अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर शामिल हुए।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए गुरुपाल सिंह भल्ला ने बताया कि आगामी 5 दिसम्बर तक सक्रिय सदस्यता की सूची का प्रकाशन होगा। आगामी 6 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक मंडल इकाइयों के चुनाव और उसके बाद 16 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक जिलों के चुनाव सम्पन्न होंगे। मंडल अध्यक्ष के लिए आयु सीमा अधिकतम 45 वर्ष निश्चित की गई है। इसी तरह जिला अध्यक्ष के लिए आयु सीमा अधिकतम 60 वर्ष निश्चित की गई है। भल्ला ने बताया कि इन सभी चुनावों के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बातचीत करके सर्वानुमति बनाई जाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी सांझा किया तथा उन्होंने छाीसगढ़ में भाजपा के 60 लाख सदस्य बनना ऐतिहासिक उपलçध बताया। उन्होंने कहा कि केवल छाीसगढ़ में इतनी बड़ी संख्या में सदस्यो का भाजपा में जुडऩा भाजपा की विचारधारा और कार्यों पर मुहर है। भाजपा सरगुजा जिला में सदस्यता को ले कर कीर्तिमान स्थापित होने पर उन्होंने संगठन की पूरी टीम को बधाई दिया है।
अपने संबोधन में विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने जिस अपेक्षा व विश्वास के साथ भाजपा सरगुजा के लिए सदस्यता का जो लक्ष्य तय किया था जिला के हम सब कार्यकर्ताओं ने उसे पूरा किया है और संगठन महापर्व को नई संजीवनी देने तथा नए सदस्यों व कार्यकताओं को जोडऩे का कार्य किया है। निर्धारित लक्ष्य को पार करके दो लाख से अधिक भाजपा सदस्य बनने पर जिला के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को राजेश अग्रवाल ने बधाई दी। चुनाव सह अधिकारी सुनील गुप्ता ने संगठन चुनाव से संबंधित मंडलवार कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन दिए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने तथा आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष मंजूषा भगत ने किया। इस मौके पर अपेक्षित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur