Breaking News

अंबिकापुर@भाजपा बूथों पर है मजबूत,निगम चुनाव में होगा फायदा : संतोष दास

Share


भाजपा नगर मंडल के गांधीनगर शक्ति केंद्र में हुआ बूथों का गठन

अंबिकापुर,01 दिसम्बर 2024(घटती-घटना)। भाजपा नगर मंडल अंबिकापुर के गांधीनगर शक्ति केंद्र में आज चुनाव प्रभारी भाजपा जिला संवाद प्रमुख संतोष दास के मुख्य आतिथ्य में बूथ क्रमांक 37,38,39 तथा 40 के बूथ समितियों का चुनाव संपन्न हुआ। स्थानीय कमोदा बिहार में आयोजित बूथ समितियों की बैठक में सर्वसम्मति से बूथ क्रमांक 37 में नेपाल एतबार, बूथ क्रमांक 38 में रिद्धि शर्मा, बूथ क्रमांक 39 में नीलेश श्रीवास्तव तथा बूथ क्रमांक 40 में नेहा सोनवानी को अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर सभी को बधाई देते हुए चुनाव प्रभारी भाजपा जिला संवाद प्रमुख संतोष दास ने कहा कि गांधीनगर क्षेत्र में भाजपा प्रत्येक बूथ में मजबूत है। यहाँ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता न केवल पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय रूप से संपन्न करते हैं बल्कि चुनावों में भी अपने परिश्रम से भाजपा को लीड दिलाते हैं। इसका लाभ निश्चत रूप से आने वाले निगम चुनाव में हमें मिलेगा। उन्होंने नगरीय निकाय चुनाव के लिए पूरी एकजुटता के साथ भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को भिडऩे का आह्वान भी किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद नगर मंडल उपाध्यक्ष निरंजन राय ने तथा आभार प्रदर्शन विपिन पांडे ने किया। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता कैलाश ठाकुर, पूर्व पार्षद कलाचंद साव, वरिष्ठ नेता सुदामा यादव, विनय त्रिपाठी, निशीकांत भगत, मंटू पाठक, प्रभात विश्वास, मिश्रा जी, रजनी बिंद, गणेश्वरी चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply