Breaking News

अंबिकापुर,@जंगल से भटक कर गांव में घूसे भालू ने पेड़ पर चढ़ा,देर शाम तक नहीं उतरा

Share


अंबिकापुर,01 दिसम्बर 2024 (घटती-घटना)। जंगल से भटक कर दो भालू उदयपुर के ग्राम सोनतराई में घुस गए। यहां लोगों को देखकर एक भालू गांव के पंचायत भवन के समीप महुआ पेड़ पर चढ़ गया और काफी देर तक बैठा रहा। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य शुरू किया। भालू को पेड़ से नीचे उतारने के लिए वन अमला ने काफी कोशिश की पर सफलता नहीं मिली। भालू को देखने के लिए मौके पर काफी भीड़ लग गई। भालू तीन बार नीचे उतरने की कोशिश की पर लोगों की भीड़ देकर ऊपर चढ़ गया। वन विभाग द्वारा किए जा रहे रेस्क्यू से परेशान होकर भालू 30 फिट ऊचे पेड़ पर सो गया। इधर वन विभाग भालू द्वारा लोगों पर हमला किए जाने की आशांका को देखते हुए मौके पर डटा हुआ है। वन विभाग ने स्थानीय लोगों को भालू से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी है। वन विभाग का मनना है कि भीड़ हटते ही भालू स्वयं पेड़ से उतरकर जंगल की ओर चला जाएगा।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply