Breaking News

अंबिकापुर@सडक के अभाव में गांव तक नहीं पहुंच सका एंबुलेंस,कांवर में ढोकर लाया गया भर्गवती महिला को

Share


अंबिकापुर,30 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। लखनपुर विकासखंड के ग्राम तीरकेला कुर्मेन बरढोडग़ा पारा में सडक नहीं है। सडक के अभाव में गांव तक एंबुलेंस नहीं पहुंच सका। इस स्थिति में एक गर्भवती महिला को कांवर पर ढोकर एंबुलेंस तक ले जाने का वीडिया शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बिनी मझवार पति पारस मझवार 9 माह की गर्भवती थी। शनिवार को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिवार द्वारा एंबुलेंस को फोन किया गया। सूचना पर एंबुलेंस ग्राम तिरकेला कुरमेन तक पहुंची आगे सडक खराब होने के कारण बरढोडग़ा पारा तक नहीं पहुंच सका। परिजन द्वारा गर्भवती महिला को कांवर में टांगकर एंबुलेंस तक लाया गया। एंबुलेंस के माध्यम से गर्भवती महिला को कुन्नी अस्पताल लाया गया। जहां गर्भवती महिला का प्रसव कराया गया प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। प्रसव हेतु गर्भवती महिला को कांवर में ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply