Breaking News

अंबिकापुर@गांजा बेचने कर रही थी ग्राहक की तलाश, महिला गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,29 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। मणिपुर पुलिस ने गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 562 ग्राम गांजा जत किया है। जिसे वह बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रही थी। पुलिस ने महिला के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। 29 नवंबर को मणिपुर थाना प्रभारी एसआई अखिलेश सिंह को मुखबिर से जानकारी मिली की ग्राम हर्राटिकरा में एक महिला गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रही है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ग्राम हर्राटिकरा पहुंचकर महिला को हिरासत में लिया और उसके पास रखे झोले की तलाशी ली तो 562 ग्राम गांजा पाया किया। जिसे पुलिस ने जत किया है। जत गांजे की कीमत 6 हजार रुपए बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने आरोपी महिला सहोदरी मानिकपुरी उम्र 40 वर्ष निवासी हर्राटिकरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 20 (बी) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply