अंबिकापुर, 28 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। वसुंधरा जन कल्याण समिति खुला आश्रम गृह से दो बालक 27 नवंबर की रात से गायब हो गए हैं। संस्था के प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चाईल्ड लाइन द्वारा दो बच्चे विनय खलखो पिता कुंतराज खलखो (15) निवासी ग्राम बहोरा, थाना सन्ना, जिला जशपुर एवं अनिश रवि पिता गिरजा प्रसाद रवि (15) निवासी ग्राम गयबुडा, कैलाशगुफा, थाना बगीचा जशपुर को 7 एवं 12 को संस्था वसुन्धरा जन कल्याण समिति खुला आश्रय गृह अम्बिकापुर में दिया गया था। 27 नवंबर की रात करीब 2 बजे से 2.30 बजे के मध्य दोनों बच्चे बिना बताए कहीं चले गए। संस्था द्वारा आस पास तलाश की गई पर कहीं पता नहीं चला। संस्था के प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर वीणा सिंह ने आशंका व्यक्ति की है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दोनों बच्चों को बहला-फुसलाकर भागकर ले गया है। वह मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 137 (2) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur