Breaking News

अंबिकापुर@यात्री बस और ट्रेक्टर में भिड़ंत, 5 घायल एक की स्थिति गंभीर

Share

अंबिकापुर,28 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। कटनी-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में बीती रात यात्री बस और ट्रेक्टर की भिड़ंत हो गई।दुर्घटना में ट्रेक्टर चालक सहित बस में सवार करीब 5 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। यात्री बस जशपुर से रायपुर के लिए रवाना हुई थी। लेकिन अंबिकापुर पहुंचने से पहले लमगांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना बुधवार रात 10 बजे की है।
जानकारी अनुसार जशपुर से रायपुर जाने निकली रॉयल बस क्रमांक ष्टत्र 06 ॥ख् 4924 बतौली के आगे लमगांव में सेंट्रिंग प्लेट से लोडिंग ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, वहीं ट्रेक्टर भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर आस पास के ग्रामीण पहुंच बचाव कार्य में जुट गए। उक्त घटना में ट्रेक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है वहीं बस सवार 4 यात्री भी घायल हो गये हैं। सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर इलाज के लिए भेजा गया है। ग्रामीणों ने ही घटना की सूचना पुलिस को दी।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply