Breaking News

जिला बदर की कार्रवाई के बावजूद घूम रहा था युवक,गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,27 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)।जिला बदर की कार्रवाई के बावजूद एक युवक लुकछिपकर शहर में घुम रहा था। मामले में गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कोयले का अवैध उत्खनन कर चोरी करने के मामले में वर्ष 2022 से फरार था। पुलिस ने दोनों मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार अमोल राजवाड़े लखनपुर थाना क्षेत्र के पुहपुटरा का रहने वाला है। उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद भी बिना अनुमति के जिले के अंदर अंबिकापुर में घुम रहा था। मुखबिर की सूचना पर गांधीनगन पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार आरोपी अमोल राजवाड़े वर्ष 2022 में अपने साथियों के साथ गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित रनपुरकला क्षेत्र में घुनघुट्टा नदी पर जेसीबी से अवैध कोयला खानन कर चोरी करने का भी आरोप था। यह वर्ष 2022 से फरार चल रहा था। पुलिस ने दोनों मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

लेख@ सरगुजिहा बोली का प्रथम महाकाव्य

Share राम हनुमान गोठ,अर्थात सरगुजिहा छत्तीसगढ़ी रमायनश्री बंशीधर लाल जो सामान्यतः बी0डी0लाल के में संबोधित …

Leave a Reply