अंबिकापुर,27 नवम्बर 2024(घटती-घटना)।संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय द्वारा उार पुस्तिकाओं के क्रय एवं स्टॉक में 17 लाख 30 हजार रुपए गड़बड़ी का मामला सामने आया है। गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बुधवार को आजाद सेवा संघ ने राज्यपाल के नाम कुलपति को ज्ञापन सौंपा है।
सूचना के अधिकार के तहत उार पुस्तिकाओं की खरीद और स्टॉक का विवरण मांगा गया, जिसमें कई अनियमितताएं सामने आई है। 12 अप्रैल 2022 को 5 लाख मुख्य उार पुस्तिका और 17 लाख 30 हजार उार पुस्तिकाएं मंगाई गई थी। इन उार पुस्तिकाओं का कोई स्टॉक रिकॉर्ड या प्रमाणित बिल उपलध नहीं कराया गया। 2022 में परीक्षाएं ऑनलाइन हुई थीं, फिर भी इतनी बड़ी मात्रा में उार पुस्तिकाओं की खरीद का औचित्य स्पष्ट नहीं है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि 17 लाख 30 हजार उार पुस्तिकाएं और पूरक उार पुस्तिकाएं कहां उपयोग हुईं। मुख्य उार पुस्तिका एवं पूरक उार पुस्तिका इन दस्तावेजों से साफ जाहिर होता है कि इतनी भारी मात्रा में उार पुस्तिकाओं का गमन हो चुका है और विश्वविद्यालय के पास इसका कोई भी प्रमाण नहीं है।
मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद जो भी होता है आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. प्रेम प्रकाश,कुलपति, संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur