Breaking News

पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला,आरोपी पति गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,27 नवम्बर 2024(घटती-घटना)।शहर के गोधनपुर में एक युवक ने 25 नवंबर की रात को पत्नी के गले पर जानलेवा हमला कर दिया था। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। वहीं मामले में गांधीनगर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार रिमनी टोप्पो पति दिनेश बखला के साथ किराए में गोधनपुर में रहती है। 23 नवंबर को दिनेश बखला किसी महिला से फोन पर बात कर रहा था। पत्नी ने इसका विरोध किया था वह विवाद करने लगा। डर कर पत्नी पड़ोस के घर में दो दिनों तक रही। इस बीच 25 नवंबर की रात को पति शराब पीकर आया और गाली गलौज करने लगा। मना करने पर वह हाथ में रखे चाकू से पत्नी के गले पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। डायल 112 से उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मामले में गांधीनगर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply