Breaking News

अंबिकापुर@अज्ञात पिकअप की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत

Share

अंबिकापुर,25 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। पस्ता थाना क्षेत्र के ग्राम भेंडरी के पास अज्ञात पिकअप ने बाइक सवार एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। वह दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तिलेश्वर पैकरा उम्र 53 वर्ष बलरामपुर जिले के पस्ताा थाना क्षेत्र के ग्राम कोदौरा का रहने वाला था। वह 24 नवंबर की शाम को बाइक से ग्राम सिलोटा बाजार गया था। वहां से वह वापस घर लौट रहा था। तभी ग्राम भेंडरी के पास विपरित दिशा से आ रहे पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराए थे। यहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply