Breaking News

अंबिकापुर,@एसएलआरएम सेंटर में लगी भीषण आग से निगम को हुआ भारी नुकसान

Share


अंबिकापुर,25 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। शहर के दर्रीपारा स्थित एसएलआरएम सेंटर में सोमवार की शाम भीषण आग लग गई। आगजनी से एसएलआरएम सेंटर में रखे रिक्शा, सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। इससे नगर निगम को काफी नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
जानकारी के अनुसार मणिपुर थाना क्षेत्र स्थित दर्रीपारा में एसएलआरएम सेंटर संचालित है। रविवार की शाम को एसएलआरएम के कर्मचारी काम खत्म कर अपने-अपने घर चले गए थे। इसके कुछ देर बाद अचानक एसएलआरएम सेंटर में आग लग गई। देखते ही देखते आग भीषण रूप ले लिया। लोगों ने देखा तो घटना की जानकारी नगर निगम को दी। सूचना पर एसएलआरएम सेंटर प्रभारी मौके पर पहुंची। वहीं सूचना पर दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची पर विद्युत कनेक्शन प्रवाहित होने के कारण तत्काल आग बुझाने का कार्य शुरू नहीं किया गया। सूचना पर विद्युत विभाग द्वारा कनेक्शन काटा गया इसके बाद फायर ब्रिगेड द्वारा आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाया गया। तब तक एसएलआरएम सेंटर के शेड, रिक्शा, कचरे, सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। आगजनी के कारण पता नहीं चल पाया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply