उदयपुर, 24 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लक्ष्मणगढ़ के केंदा राम गोंड पिता चिंगा राम का खोंपा में बकरे का बलि देते समय हार्ट अटैक आने से मौत हो गई।
जानकारी अनुसार उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम लक्ष्मणगढ़ के केंदा राम गोंड 50 वर्ष जो अपने मन्नत पूरी होने पर खोपा धाम के लिए बकरा लेकर सुबह 8ः00 बजे गांव के अन्य ग्रामीणों के साथ निकला। खोपा बत्रा में पहुंच पूजा अर्चना के पश्चात जैसे ही बकरे का बली दिया गया केंदा राम को हार्ट अटैक आ गया।
तत्काल गम्भीर अवस्था में उसे विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां केंदा राम की हालत में सुधार आया। दो घंटा बाद हालत में सुधार होने पर परिजन उसे अपनी वाहन से घर की तरफ जाने लौटने लगे तभी अचानक से फिर से केंदा राम को हार्ट अटैक आया और रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों को जैसे ही उसकी मृत्यु की जानकारी मिली परिवार में मातम पसर गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur