Breaking News

अंबिकापुर@शुष्क हवाओं के आने का सिलसिला जारी ठिठुरन बढ़ी,न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री

Share


अंबिकापुर,24 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। उार-पिश्चम दिशा से लगातार शुष्क हवाओं के आने का सिलसिला जारी है। इस लिए अंबिकापुर सहित पूरे संभाग में 5 दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शुष्क हवाओं के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया। इस तरह लगातार गिर रहे पारा से ठिठुरन बढ़ गया है। लोग ठंड से बचने गर्म कपड़ों के साथ-साथ अलाव का सहरा ले रहे हैं। वहीं मैदानी इलाकों का हाल और ही बेहाल है।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इस वर्ष कड़ाके की ठंड पडऩे की उम्मीद है। वर्ष 2014 में 17 नवम्बर को 9.9 और 18 नवम्बर को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्र दर्ज हुआ था। इसके बाद से नवंबर इस अवधी तक न्यूतनम तापमान 10 डिग्री से नीचे नहीं गिरा था। पर इस वर्ष तापमान 18 नवंबर के बाद से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। चार-पांच दिनों से इस अंचल में शुष्क वायु प्रवाह के कारण वायुमंडलीय नमी की कम होती मात्रा के कारण न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हुई है। अधिकतम व न्यूतनतम तापमान में गिरावट आने से शाम होते ही कड़ाके की ठंड पडऩी शुरू हो जा रही है। वहीं दिन में भी ठंड से राहत लोगों को नहंी मिल पा रही है। तेज धूप निकलने के बावजूद भी बेअसर साबित हो रहा है। लोग दिन में भी ठिठुरन महसूस कर रहे हैं। लोग ठंड से बचने के लिए आग का सहारा ले रहे हैं।
ये है चार दिनों का तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम

20 नवंबर 26.5 8.6 डिग्री
21 नवंबर 26.0 9.6 डिग्री
22 नवंबर 25.4 8.8 डिग्री
23 नवंबर 25.8 8.4 डिग्री


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply