Breaking News

अंबिकापुर@चोरी के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने सात माह बाद किया गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,17 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। सूने मकान का दीवार फांदकर 4 हजार रुपए चोरी करने के माले में 7 माह से फरार आरोपी को लुण्ड्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार खीर कुमार ग्राम पार्वतीपुर थाना लुण्ड्रा की रहने वाली है। 5 अपै्रल को प्रार्थिया घर में ताला बंदकर कहीं गई थी। इस दौरान गांव का सत्यम तिवारी ने घर का दीवार फांदकर अंदर घुसकर 4 हजार रुपए नकदी पार कर दिया था। घटना को स्थानीय लोगों ने देखा था। चोरी के मामले में पीडि़ता ने नामजद रिपोर्ट लुण्ड्रा थाना में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही थी। आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को घटना के 7 माह बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कजे से 1 हजार रुपए नकदी भी बरामद किया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@बिना अभिवहन पास खनिज परिवहन करने वाले 6 वाहनो पर हुई कार्रवाई

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर जिला अजीत वसंत के निर्देशन में जिले में खनिजों …

Leave a Reply