कॉन्टेक्ट/चैट लिस्ट से नंबर निकालकर अधिकतर लड़कियों/कॉलेज की छात्राओं को बनाता था शिकार
अनूपपुर,16 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। दिनांक 14.11.24 को क्राईम रजिस्टर नम्बर 11201018240023/24 धारा 318(4) बीएनएस, 66(सी), 66(डी) आईटी एक्ट के प्रकरण में सायबर सेल गाँधीनगर गुजरात की टीम आरोपी प्रभात कुमार गुप्ता पिता छोटेलाल गुप्ता उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड न.03 बदरा थाना भालूमाड़ा जिला अनूपपुर की पता तलाश हेतु आये। जो आरोपी की गिरफ्तारी हेतु अनूपपुर पुलिस अधीक्षक मोतीउर रहमान के द्वारा पुलिस चौकी फुनगा से टीम गठित कर उक्त आरोपी को गिऱफ्तार कराया। उक्त आरोपी द्वारा अपने मोबाइल में वाट्सएप के माध्यम से नये-नये लोगो को कॉल करता था, उन लोगों को बातों में लगाकर (कॉलेज का रजिस्ट्रेशन करने, प्रतियोगी परीक्षा की फीस भरना आदि बताकर) ओटीपी नम्बर भेजकर वाट्सएप हैक करता था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur