Breaking News

अंबिकापुर@अज्ञात वाहन की टक्कर से साला की मौत,जीजा गंभीर

Share

अंबिकापुर,16 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर स्थित शहर से लगे लुचकी घाट के पास 15 नवंबर की शाम को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार जीजा व साला गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों साला को मृत घोषित कर दिया। जबकि जीजा का इलाजा चल रहा है।
जानकारी के अनुसार इस्थिफिनेश तिर्की पिता करम साय उम्र 25 वर्ष रायगढ़ जिले के ग्राम खपड़ेगा लैलूंगा का रहने वाला था। वह 15 नवंबर को बाइक से अपने जीजा राजेश एक्का को छोडऩे केदमा जाने निकला था। शाम करीब 5 बजे रायगढ़-अंबिकापुर मार्ग स्थित लुचकी घाट के पास पहुंचा ही था कि अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में जीजा-साला दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को संजीवनी 108 से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने इस्थिफिनेश तिर्की को मृत घोषित कर दिया। जबकि राजेश का इलाज चल रहा है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply