Breaking News

लखनपुर,@तेज रफ्तार ट्रैक्टर वाहन अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा चालक की हुई मौत

Share


लखनपुर, 16 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोधपुर में 15 नवंबर दिन शुक्रवार की रात 11 से 12 बजे बीच तेज रफ्तार ट्रैक्टर वाहन अनियन्ति्रत होकर दुकान में घुसा वही चालक की मौत हो गई। सूचना उपरांत लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक बिट्टू राजवाड़े पिता सोमवार साय उम्र 35 लगभग वर्ष ग्राम जोधपुर निवासी जो कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर वाहन से गया था रात में घर वापस आने के दौरान ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर पर से नियंत्रण खो दिया और गांव झाबर के कार्मेंद्र के दुकान में ट्रैक्टर वाहन सहित जा घुसा वहीं चालक की मौके पर ही मौत हो गई सूचना पाकर लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply