Breaking News

अंबिकापुर@धान खरीदी महाअभियान की हुई शुरुआत

Share

अंबिकापुर,14 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। 14 नवंबर से पूरे प्रदेश में धान खरीदी महाअभियान की शुरुआत हो चुकी है। सरगुजा जिले में कलेक्टर श्री विलास भोस्कर ने लखनपुर विकासखंड के जमगला धान उपार्जन केंद्र पहुंचकर धान खरीदी का शुभारंभ किया। उपार्जन केंद्र जमगला में धान बेचने आए किसानों का कलेक्टर श्री भोस्कर एवं पूर्व सांसद श्री कमलभान सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुष्प माला पहनाकर एवं मीठा खिलाकर स्वागत किया। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक कांटा की भी पूजा अर्चना कर धान की तौलाई शुरू की गई। बिनकरा निवासी श्री भानु राजवाड़े अपने पिता के साथ धान उपार्जन केंद्र धान विक्रय हेतु पहुंचे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति धन्यवाद देते हुए भानु ने कहा कि धान खरीदी के पहले दिन वे अपने पिता के साथ 180 बोरी धान लेकर आए हैं। धान खरीदी हेतु बेहतर व्यवस्था की गई है। इसी तरह धान बेचने आए बिनकरा गांव के ही किसान बालचंद राजवाड़े ने कहा कि उनका 180 मि्ंटल धान का टोकन कटा है। उन्होंने प्रति एकड़ 21 मि्ंटल के मान से धान खरीदी के निर्णय हेतु मुख्यमंत्री एवं छाीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया और संतुष्टि जताई।
किसान आज सुबह से ही समितियों में धान लेकर बेचने पहुंचे। जिले में 39 आदिम जाति सहकारी समितियों के अंतर्गत 54 धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की जानी है। पहले दिन 8 उपार्जन केंद्रों में किसानों ने धान बेचने के लिए टोकन कटवाया। जिले में धान खरीदी का लक्ष्य 351074 एमटी रखा गया है। कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति मि्ंटल की दर और प्रति एकड़ 21 मि्ंटल के मान से धान खरीदी का कार्य होगा जिससे जिले के किसानों में धान खरीदी को लेकर खासा उत्साह का माहौल है। इस दौरान जिला खाद्य अधिकारी श्री चित्रकांत ध्रुव, डीएमओ श्री अरुण विश्वकर्मा एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply