Breaking News

अंबिकापुर@तेज रफ्तार पिकअप पलटा,किशोरी की मौत

Share

अंबिकापुर,14 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। ग्राम उचडीह पुलिया के पास गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार पिकअप पलट गया। दुर्घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिसमें गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान एक किशोरी की मौत हो गई। सभी आर्केस्टा देखकर पिकअप से वापस लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार अनीता बाई पिता जगेश्वर राम उम्र 17 वर्ष ग्राम झिकी थाना बगीचा की रहने वाली थी। वह 13 नवंबर की रात को गांव के अन्य लोगों के साथ पिकअप से आर्केस्टा देखने गंगापुर गई थी। 14 नवंबर की सुबह सभी वापस लौट रहे थे। तभी सुबह 6 बजे ग्राम उचडीह के पास तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में अनिता, गालो, बैगिन, प्रभु व अन्य लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए रघुनाथपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने सभी की स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान अनीता की मौत हो गई।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply