अंबिकापुर,14 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। कोतवाली पुलिस ने 13 नवंबर को देशी पिस्टल के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों बाइक से ग्राम सोनपुर में घूम रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
मामले की जानकारी देते हुए एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि 13 नवंबर को कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि बाइक सवार दो युवक अपने पास पिस्टल रखकर ग्राम सोनपुर में घूम रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर बाइक सवार दोनों युवकों को हिरासत में लेकर उनकी तलाशी ली तो एक नग देशी पिस्टल पाया गया। जिसे पुलिस ने जत किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी अभिषेक शर्मा (19) व सचिन प्रतापपुरी (19) निवासी शिव मंदिर के पास मगरढोढ़ा शिकारी रोड़ बौरिपारा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई के दौरान उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, प्रधान आरक्षक शत्रुधन सिंह, आरक्षक विवेक राय, शिव राजवाड़े, मंटूलाल गुप्ता शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur