Breaking News

अंबिकापुर@विश्वविद्यालय के कुलपति कक्ष का फॉल्स सीलिंग गिरा,कोई हताहत नहीं

Share

अंबिकापुर,11 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलपति कक्ष का फॉल्स सीलिंग गिरने से हफरातफरी मच गई। घटना सोमवार की सुबह करीब 10 बजे की है। इस समय दफ्तर का कार्य शुरू ही हुआ था। हालांकि किसी को चोट नहीं आई है।
संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2008 में हुई थी। तब से जुगाड़ के भवन में संचालित हो रहा है। विश्वविद्यालय का भवन काफी जर्जर हो चुका है। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रेम प्रकाश सिंह अपने कक्ष में पहुंचे ही थे कि तभी अचानक कक्ष का फॉल्स सीलिंग गिर गया। इस दौरान कुपति व अन्य स्टाफ बालबाल बच गए। किसी को चोटें नहीं आई है। कुलपति ने बताया कि एक बड़ा हादसा टल गया है। कक्ष को खाली करा दिया गया है। काम करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को विश्वविद्यालय परिसर में ही दूसरे कक्ष में जगह दी गई है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@जमीन दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 61 हजार रुपए की ठगी

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,23 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। अपना घर बनाने का सपना देख रहे एक राजमिस्त्री को …

Leave a Reply