Breaking News

अंबिकापुर,@शराबी पति के विरूद्ध शिक्षिका दर्ज कराई रिपोर्ट

Share

अंबिकापुर,11 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। शराबी पति की हरकतों से तंग आकर शिक्षिका,गांधीनगर थाने में अपने पति के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिक्षिका ने पुलिस को बताया है कि उसके पति प्रदीप कुमार सिंह द्वारा आए दिन शराब पीने के लिए रुपये की मांग की जाती है। रुपये नहीं देने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी जाती है। शिक्षिका का आरोप है कि 8 नवम्बर की शाम करीब 7.30 बजे उसका पति घर के बाहर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ व ससुर के साथ झगड़ा विवाद करते हुए मारपीट कर रहा था। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने उसे समझाया, तो वह ईंट लेकर उन्हें दौड़ाने लगा। 9 नवम्बर को सुबह वह ससुर बीर बहादुर सिंह से शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा और रुपये नहीं देने पर ससुर को जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्का से मुह पर वार किया, जिसमें उन्हें चोंट आई है। आए दिन शराबखोरी के बाद की बनने वाली स्थिति से अवगत कराते हुए शिक्षिका ने कभी भी गंभीर और अप्रिय घटना का अंदेशा जाहिर किया है। रिपोर्ट पर पुलिस आरोपी के विरूद्ध केस दर्ज कर ली है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ डायल-112 टीम को बंधक बनाकर हमला

Share ,आरक्षक गंभीर रूप से घायलझगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस से गाली-गलौज, रॉड से …

Leave a Reply