Breaking News

अंबिकापुर,@अंबिकापुर में बेजुबान डॉग संस्था पिछले 5 वर्षों से कर रहा काम

Share


पिछले वर्ष चैरिटी से आए आर्थिक सहयोग से संस्था ने खरीदी थी बेजुबानों के लिए एंबुलेंस…

अंबिकापुर,11 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। बेजुबान डॉग संस्था लगभग 5 वर्षों से लगातार सरगुजा संभाग में काम कर रहा है। संस्था के सदस्यों द्वारा अब तक 6 हजार से अधिक डॉग्स का रेस्क्यू कर चुके हैं। वहीं संस्था में फिलहाल 180 डॉग्स मौजून हैं। जिनका उपचार चल रहा है। बेजुबान डॉग शैल्टर टीम के तत्वावधान में 10 नवंबर को चौपाटी स्थित शिवमंदिर के पास चैरिटी शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो, कोतवाली प्रभारी मनीष सिंह परिहार, अधिवक्ता संजय अम्बष्ट, गिरीश गुप्ता उपस्थित थे। इस दौरान डॉग शैल्टर टीम द्वारा स्वच्छता दीदियों, पुलिस बल, जन सेवक, समाज सेवी संस्था को सम्मानित किया गया। इस दौरान एएसपी ने कहा कि बेजुबानों के लिए आवाज बनने की आवश्यकता है। घायल अवस्था में सडक पर पड़े बेजुबानों को मदद करनी चाहिए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी मनीष सिंह परिवार ने कहा कि बेजुबानों के प्रति प्रेमभाव रखने की आवश्यकता है। बेजुबानों को जहां तक मुमकिन हो जरूर सहयोग करें। पिछले वर्ष भी संस्था द्वारा चैरिटी शो का आयोजन किया गया था। चैरिटी से आये आर्थिक सहयोग से बेजुबान डॉग शैल्टर की टीम ने एक एम्बुलेंस खरीदा है जो घायल बेजुबान डॉग को शेल्टर में ले जाने में मदद लिया जाता है। संस्था द्वारा अब तक 6 हजार से अधिक डॉग्स को रेस्क्यू किया जा चुका है। जिन्हें उपचार के बाद स्वस्थ्य होने पर छोड़ दिया गया है। फिलहाल 180 डॉग्स शैल्टर में मौजूद हैं।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ डायल-112 टीम को बंधक बनाकर हमला

Share ,आरक्षक गंभीर रूप से घायलझगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस से गाली-गलौज, रॉड से …

Leave a Reply