Breaking News
Lavc57.107.100

अम्बिकापुर,@सडक पर जमे मवेशी से टकरा बाइक सवार,मौत

Share

अम्बिकापुर,10 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। सडक पर जमे आवारा मवेशियों के कारण लोगों की जाने जा रही है। शनिवार की शाम को राजपुर थाना क्षेत्र के झिंगों के पास एक बाइक सवार पशु विभाग का कर्मचारी मवेशी से टकरा गया था। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार राजू लकड़ा (40) राजपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था और पशु विभाग में कार्यरत था। वह शनिवार की शाम को ड्यूटी खत्म कर बाइक से अपने घर जा रहा था। तभी ग्राम झिंगो के पास कुछ मवेशी सडक पर खड़े थे। बाइक सवार सडक पर खड़े मवेशी से टकरा जाने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। परिजन उसे इलाज के लिए राजपुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply