Breaking News

अंबिकापुर@शराब पीने से मना करती थी इसलिए पति ने पत्नी की कर दी हत्या

Share

अंबिकापुर,05 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जुड़वानी में रविवार को एक व्यक्ति ने पत्नी की वजनी लकड़ी से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पत्नी शराब पीने से मना करती थी, इस बात को लेकर पति के साथ उसका विवाद होता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जुड़वानी निवासी घुरसाय अक्सर शराब पीकर पत्नी छिछोबाई के साथ विवाद करता था। शराब पीने को लेकर पत्नी पति को अक्सर मना करती थी। इस बात को लेकर पति गुस्से में रहता था। 3 नवंबर को घुरसाय शराब पीकर घर आया था। पत्नी इसका विरोध की तो दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर पति ने वजनी लकड़ी से पीट पीटकर कर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply