प्रतापपुर,04 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। प्रतापपुर से चंदौरा तक बन रही 13 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण में भारी अनियमित एवं भ्रष्टाचार को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने 8 नवंबर 2024 को चन्दौरा हाईवे बनारस मार्ग पर चक्का जाम करने की घोषणा की है। पार्टी ने यह कदम चन्दौरा से प्रतापपुर निर्माणाधीन सड़क के निर्माण में ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री के उपयोग और कार्य योजना के उल्लंघन के खिलाफ उठाया है। जिसमें ठेकेदार और अधिकारी के द्वारा भारी भ्रष्टाचार करते हुए शासन के पैसों का दुरुपयोग एवं अनियमित का आरोप लगाया
पार्टी के नेताओं ने 25 अक्टूबर 2024 को ग्राम पंचायत भेडि़या में इस मुद्दे को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा था। ज्ञापन में ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में अनियमितता और मटेरियल डालने के बाद उचित कॉम्पेक्शन न करने की बात की गई है। तथा सही ढंग से बेस नहीं बनने पर गुणवाा पर भी सवाल उठ रहा है।
सड़क निर्माण में पानी का छिड़काव और डायवर्सन मार्ग की सुविधा न होने से आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, कार्य योजना से संबंधित सूचना के लिए साइन बोर्ड भी नहीं लगाया गया है, जिससे जनता में असंतोष बढ़ रहा है।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि ठेकेदार और संबंधित विभाग इस मामले में सुधार नहीं करते हैं, तो आगामी 8 नवंबर को चक्काजाम किया जाएगा। ज्ञापन सपने में देव सई पूजा कार्यवाहक जिला अध्यक्ष गोंडवाना गणतंत्र पार्टी,जयनाथ सिंह केराम, राष्ट्रीय प्रवक्ता गोंगपा, के नेतृत्व में यह आंदोलन किया जाएगा। जिसमें क्षेत्र के हजारों लोग इस आंदोलन में सहयोग देंगे
पार्टी ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है ताकि जनता को होने वाली समस्याओं का निवारण हो सके।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur