Breaking News
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;

अंबिकापुर@हवन-पूजन में समाज के लोग हुए शामिल

Share


कायस्थ समाज ने की भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना

अंबिकापुर,03 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। कायस्थ समाज द्वारा शहर के गुदरी बाजार स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में कलम-दवात की पूजा की गई। इस दौरान कई धार्मिक अनुष्ठान और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कायस्थ समाज द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजा श्रद्धाभाव के साथ की गई।
शहर के गुदरी बाजार स्थित चित्रगुप्त मंदिर में रविवार की सुबह सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसके बाद समाज के लोगों द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की गई। परंपरा के अनुसार समाज द्वारा कलम-दवात की पूजा की गई। पूजन के बाद सामूहिक हवन का आयोजन किया गया। हवन पूजन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान कायस्थ समाज के अनिल सिन्हा, अरविन्द सिन्हा, हेमंत सिन्हा, जेपी श्रीवास्तव, वीके वर्मा, विरेंद वर्मा, आरके खरे, क्रिनेश सिन्हा, अखिलेश सिन्हा, दिलीप वार्मा, शांति सिन्हा, विमला सिन्हा, प्रभात रंजन सहित काफी संख्या में कायस्थ समाज के लोग उपस्थित थे।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply