Breaking News

अम्बिकापुर@ शराब पीने मांग रहा था रुपए नहीं देने पर पिता को पीटा,आरोपी गिरफ्तार

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,02 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)।
शराब पीने के लिए पैसा नहीं दिया तो नाराज बेटे ने पिता की हाथ-मुक्के व डंडे से बेदम पिटाई कर दी। पीता ने वारदात की रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाषनगर निवासी संतोषी राम यादव का बेटा उमेश्वर शराब पीने का आदि है। वह अक्सर शराब पीने के लिए पिता से रुपए मांगा करता है। नहीं देने पर उसके साथ मारपीट व झगड़ा विवाद करने लगाता है। 29 अक्टूबर को उमेश्वर नशे की हालात में घर आया और पिता से और शराब पीने के लिए रुपए मांगने लगा। पिता द्वारा रुपए देने से मना करने पर उसके साथ विवाद करने लगा। इस दौरान बेटा ने हाथ-मुक्के व डंडे से पिता की बेदम पिटाई कर दी। इससे वह जख्मी हो गया। पिता ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(3), 115(2), 117(2), 119(2) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@जमीन दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 61 हजार रुपए की ठगी

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,23 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। अपना घर बनाने का सपना देख रहे एक राजमिस्त्री को …

Leave a Reply