-संवाददाता-
अम्बिकापुर,02 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। बस चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिवाली की रात को शहर के खरसिया नाका स्थित पेट्रोल पंप के ेपास से चोरी ले गया था। आरोपी उक्त बस में खलासी का काम कर चुका है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।
जावेद आलम शहर के खरसिया नाका का रहने वाला है। वह रिपोर्ट दर्ज कराई की 31 अक्टूबर को शमीम बस क्रमांक सीजी 15 एबी 1155 को चालक व कंडक्टर कुनकुरी से वापस लाकर खरसिया नाका स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़ी कर चले गए थे। 1 नवंबर को चालक व कंडक्टर पेट्रोल पंप के पास जाकर देखते तो बस नहीं थी। पता तलाश करने पर कुछ जानकारी नहीं मिली। बस मालिक की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस जानकारी मिली की उक्त बस को रायगढ़ रोड की ओर से अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। पुलिस तलाशी करते हुए रायगढ़ मार्ग पहुंची तो चिरगा मोड़ के पास उक्त बस खड़ी मिली और बस में संदेही सुखनंदन खाख पिता जगमोहन उम्र 20 वर्ष निवासी पोकसरी चिपरकाया थाना बतौली मिला। उक्त बस के बारे में पूछताछ करने पर वह चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बस जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक शत्रुधन सिंह, आरक्षक लालभुवन सिंह, विवेक राय, नितिन सिन्हा शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur