Breaking News

अम्बिकापुर,@दीपावली की रात क्रेन में लगी आग

Share


दमकल टीम ने मशक्कत के बाद पाया काबू

अम्बिकापुर,01 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। दीपावली की देर रात शहर के तकिया मार्ग में खड़ी एक क्रेन में आग लग गई। खबर पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना से क्रेन में लगे रबर के सामान, डीजल सहित अन्य सामानों , उपकरणों को क्षति पहुंची है। आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। आशंका जताई जा रही है कि संभवतः पटाखे की चिंगारी से आग लगी अथवा बदमाशों के द्वारा लगाई गई होगी। दिवाली की देर रात करीब 12 बजे पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर जिला अग्निशमन अधिकारी एसके कठौतिया ने तत्काल फायर स्टेशन प्रभारी अंजनी तिवारी के नेतृत्व में फायर चालक बिजू नायर,फायरमैन गौरव पाठक, सुशील खलखो, महेश चौबे की टीम रवाना किया जिन्होंने आग पर काबू पाई। इस दौरान कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply