Breaking News

लखनपुर@मोबाइल में बात करने के दौरान युवक जमीन पर गिरा हुई मौत

Share


लखनपुर,01 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। थाना क्षेत्र के कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम कुन्नी में 31 अक्टूबर दिन गुरुवार की सुबह लगभग 9ः30 बजे मोबाइल फोन में बात करने के दौरान युवक बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। परिवारजनों के द्वारा उसे उपचार हेतु लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया घटना के बाद से परिवारजनों सहित गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक लक्ष्मी नारायण प्रजापति पिता प्रेम साय प्रजापति उम्र 26 वर्ष ग्राम कुन्नी निवासी अपने रिश्तेदार से मोबाइल फोन पर बात करने दौरान यह घटना घटित हुई बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से युवक के सीने में दर्द था वही इस संबंध में ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा बताया गया कि प्रथम दृष्टिया में यह हार्ट अटैक से मौत का मामला लग रहा है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply