Breaking News
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;

अंबिकापुर@आज रोशन होंगे घर-आंगन,फूटेंगे करोड़ों के पटाखे

Share


अंबिकापुर,30 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। दीपावली गुरुवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं मंगलवार को धनतेरस की जमकर खरीदारी हुई। इसके बाद बुधवार को दिवाली की खरीदारी लोगों ने की। त्योहार की तैयारी को लेकर बाजार में चहल-पहल रही। रंग-बिरंगे झालरों से लेकर अन्य सजावटी सामानों की खरीदारी जोरों पर की गई। इसके अलावा अपने घरों को जगमग करने के लिए मिट्टी के दीये भी लोगों ने खरीदे। लोगों ने दीपावली के शुभ अवसर पर पूजा करने के लिए भगवान गणेश व मां लक्ष्मी की मूर्तियां भी खरीदीं।
गौरतलब है कि दीपावली त्योहार गुरुवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। दीपावली की खरीददारी को लेकर बुधवार को बाजार में उत्साह देखा गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग खरीदारी करते नजर आए। लोगों ने मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अपने-अपने घरों को आकर्षक ढंग से सजाया है। घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई पिछले 15 दिनों से चल रही थी, ताकि लोग दीपावली के शुभ अवसर पर पूजा-अर्चना कर सकें।
दीपावली के एक दिन पूर्व लोग बाजार में मिट्टी के दीये,बाी, घरों के सजावट के सामान, पूजन सामग्री खरीदते नजर आए। खरीदारी का सिलसिला गुरुवार की शाम तक चलेगा। शाम को शुभ मुहूर्त में लोग भगवान गणेश व मां लक्ष्मी की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। दीपावली पर्व पर मिट्टी के दीयों का विशेष महत्व होता है। लोग कितने भी आकर्षक तरीके से लाइटिंग से अपने घरों को जगमग कर लें पर मिट्टी के दीपक घरों में नहीं जले तो दीपावली का पर्व अधूरा रह जाता है, इसलिए मिट्टी के दीपक की खरीदारी पिछले चार दिनों से की जा रही है। शनिवार को लोगों ने बाजार में मिट्टी के दीयों की जमकर खरीददारी की, इससे कुम्हारों के चेहरे पर मुस्कान नजर आई। दीपावली के शुभ अवसर पर जोरदार आतिशबाजी की जाती है। इसे लेकर शहर के पीजी कॉलेज कॉलेज मैदान में लगभग 200 से ज्यादा पटाखें दुकानें लगाईं गर्इं हंै। गुरुवार को दिवाली के अवसर पर करोड़ों के पटाखे फूटेंगे। पटाखा व्यवसायी पिछले तीन-चार दिनों से अपनी दुकानें सजाने में लगे हुए थे। महंगाई की मार पटाखों पर भी पड़ी है। वहीं प्रदेश में पटाखे फोडऩे के लिए रात 8 से 10 बजे तक समय निर्धारित किया गया है। दिवाली के लिए इस बार एक सप्ताह पूर्व से ही बाजार सजावटी सामान की खरीदारी के लिए सज चुके हैं। इस बार चीन निर्मित माल काफी कम है और महंगा होने के बावजूद स्वदेशी प्रोडक्ट की मांग है। सजावटी सामान के कारोबारियों का कहना है कि लोगों में राष्ट्रवाद की भावना जागृत होने के चलते इस बार चाइनीज सामान बाजार से लगभग पूरी तरह नदारद है। सजावटी सामान में केवल मेक इन इंडिया प्रोडक्ट की उपलधता है। महंगा होने के बावजूद लोग स्वदेशी की ही मांग कर रहे हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply