अंबिकापुर, 29 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। 4 से गायब दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने बिहार के सासाराम से बरामद कर परिजन को सौंप दिया है। दोनों नाबालिग लड़कियों केन्द्रीय विद्यालय की कक्षा 8वीं की छात्रा हैं। दोनों 25 अक्टूबर की सुबह अपने-अपने घर से स्कूल जाने निकलीं थीं पर स्कूल न जाकर सासाराम बिहार चलीं गईं थीं।
शहर के एमजी रोड व एक ग्रामीण क्षेत्र की दो लड़कियां आपस में दोस्त हैं। दोनों केन्द्रीय विद्यालय में कक्षा 8वीं में पढ़तीं हैं। 25 अक्टूबर की सुबह दोनों स्कूल जाने निकलीं थी। पर स्कूल न जाकर कहीं और चलीं गईं थीं। इधर दोनों लड़कियां स्कूल से जब वापस घर नहीं लौटीं तो परिजन उनकी तलाश शुरू की। स्कूल जाकर पता किया तो बताया गया कि दोनों लड़कियां घटना दिवस स्कूल ही नहीं पहुंचीं थी। दोनों के परिजन ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई थी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने 29 अक्टूबर का दोनों को सासाराम बिहार से बरामद किया है। दोनों लड़कियां सासाराम चाइल्ड लाइन में थीं। एएसपी अमोलक ङ्क्षसह ढिल्लों ने बताया कि बरामद कर दोनों बच्चियों को परिजन को सौंप दिया गया है। विशेष पूछताछ की जाएगी। आगे जो भी मामला सामने आएगा कार्रवाई की जाएगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur