Breaking News

लखनपुर@अंबिकापुर विधायक के निवास पहुंची मुख्यमंत्रीकी धर्मपत्नी कौशल्या देवी,हुआ स्वागत

Share

लखनपुर,27 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। रविवार को छाीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी का आगमन अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के निवास लखनपुर में हुआ जहां भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात किया और क्षेत्र की बारे में जानकारी ली गई।
अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के निवास में दोपहर का मध्यांतर उनके परिवार के साथ किया इसके उपरांत अपने निवास के लिए प्रस्थान किया गया।
वही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी के द्वारा क्षेत्र के विकास एवं प्रगति और छाीसगढ़ को विकसित बनाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
इस भेंट मुलाकात कार्यक्रम में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विजय अग्रवाल पूर्व पार्षद राकेश अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, रवि अग्रवाल ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल,दिनेश बारी ,आलोक गुप्ता तबरेज आलम, आयुष सहित काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@एआई से लेकर प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग तक, विद्यार्थियों को सिखाई उभरती तकनीक

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी कौशल …

Leave a Reply