अम्बिकापुर,26 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर के अंदर खड़ी स्कूटी को अज्ञात चोर ने पार कर दिया। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, चोर ने पहले स्कूटी का हैंडल लॉक तोड़ा उसके पश्चात स्कूटी को चोरी कर वहां से फरार हो गया। मणिपुर पुलिस ने मामले में अज्ञात चोर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कार्य करने वाली स्टाफ नर्स संगीता केरकेट्टा राज की भांति शुक्रवार को ड्यूटी स्कूटी से आई थी। वह अस्पताल परिसर में मेडिकल रिकॉर्ड रूम के सामने अपनी स्कूटी खड़ी कर कार्य पर चली गई थी। शाम को जब उसकी ड्यूटी खत्म हुई और वह बाहर निकली तो देखा कि जहां वह स्कूटी खड़ी की थी नहीं था। जांच पड़ताल करने के पश्चात सीसीटीवी फुटेज में एक युवक स्कूटी का हैंडल लॉक तोड़ते हुए दिख रहा है और उसके बाद स्कूटी चोरी कर ले जाना दिखाई दे रहा है। चोरी की यह घटना शाम 6.30 बजे से 8 बजे के बीच की है,पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur