प्रतापपुर,26 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। गोडवाना गड़तंत्र पार्टी ने प्रतापपुर से चंदौरा तक चल रहे सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायत की है। पार्टी ने अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इस मुद्दे की गंभीरता पर ध्यान आकर्षित किया।
ज्ञापन में कहा गया है कि 11 करोड़ 50 लाख की लागत से बन रही सड़क का निर्माण कार्य रात में किया जा रहा है, जिससे गुणवाा पर सवाल उठ रहे हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि सड़क की नींव में अत्यधिक मिट्टी का उपयोग किया जा रहा है और गिट्टी तथा डस्ट मानकों के अनुसार नहीं हैं, जिससे सड़क जल्द ही खराब हो सकती है। स्थानीय निवासियों की नाराजगी को देखते हुए गोडवाना गड़तंत्र पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने समय पर कार्रवाई नहीं की, तो वे चक्का जाम करने के लिए बाध्य होंगे। पार्टी ने प्रशासन से त्वरित जांच और निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का मांग की है। वहीं प्रतापपुर एसडीएम ललिता भगत ने आश्वासन दी, संबधित अधिकारीयों को बात कर निर्देश करती हूँ इस दौरान गोंगपा राष्ट्रीय प्रवक्ता जयनाथ केराम, महिला मोर्चा प्रदेश महासचिव रितु पंद्राम, संभागीय सचिव राजकुमार पोया, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कवलसाय, जिला महासचिव चंद्रदीप कोर्चो, कार्यवाहक अध्यक्ष देवसाय पोया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय मराबी, बलदेव कोराम संघठन मंत्री, छोटेलाल ब्लॉक अध्यक्ष प्रतापपुर, एवं अन्य ग्रामीण उपस्थिति रहे!
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur