Breaking News

अम्बिकापुर@अपने जन्मदिन पर बुलाकर शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार

Share

अम्बिकापुर,16 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। जन्मदिन के अवसर पर युवक ने युवती को अपने किराए के मकान में बुलाया, फिर शादी का झांसा देकर उससे बलात्कार किया। दो माह तक दैहिक शोषण के बाद शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद पीडि़ता ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार विशाल द्विवेदी (21) अयोध्या उारप्रदेश का रहने वाला है। वह भाटागांव चौक रायपुर में रहकर काम करता है। वर्ष 2022 में इसकी जान पहचान एक युवती से काम के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों मोबाइल के जरिए बातचीत करते थे। 16 अपै्रल 2024 को अपने जन्मदिन के अवसर पर विशाल युवती को अपने किराए के मकान में बुलाया था। इसके बाद उससे शादी करने का झांसा देकर बलात्कार किया। आरोपी युवती से दो माह तक दौहिक शोषण करने के बाद शादी करने से इंकार कर दिया। पीडि़ता 3 सितंबर को मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी विशाल द्विवेदी को गिरफ्तार कर धारा 376 (2) एन, 294 एवं एसटी, एससी एक्ट की धारा 3(1)डलू -77 के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply