Breaking News

लखनपुर,@कर्मा प्रतियोगिता का आयोजन विधायक के उपस्थित में हुआ संपन्न

Share


लखनपुर,25 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम तिरकेला में कर्मा प्रतियोगिता का आयोजन 24 अक्टूबर दिन गुरुवार को किया गया था इस कर्मा प्रतियोगिता में आसपास गांव के 32 टीमों ने भाग लिया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
जहां अतिथियों को पुष्पराज देकर उनका स्वागत किया गया वही मांदर की थाप पर अंबिकापुर व लुण्ड्रा विधायक थिरकते नजर आए। इस कर्मा प्रतियोगिता में प्रथम तीरकेला पोटेखार द्वितीय पोड़ी, तृतीय जमदरा टिम रही अतिथियों द्वारा नगद राशि और पुरुस्कार दे कर कर्मा दलों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रेमानंद तिग्गा, राकेश साहू , भईयालाल साहू ,नर्मदा यादव, रवि दास, शिव कुमार अग्रवाल, उपेंद्र सिंह राम गोपाल साहू एवं छेत्र के सरपंच सचिव अन्य जनप्रतिनिधि गण तथा भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply