Breaking News

अंबिकापुर@चरित्र शंका पर पत्नी पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाला पति गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,25 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। चरित्र शंका पर युवक ने 3 सितंबर को टांगी से पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार नानो टोप्पो ग्राम कोसगा घुटरापारा थाना लखनपुर की रहने वाली है। वह 9 सितंबर को अपने घर में बच्चों के साथ सोई थी। इस दौरान इसका पति अनिल टोप्पो बाहर से दरवाजा बंद कर घर से बाहर चला गया और देर रात को आकर दरवाजा खोलने के लिए चिल्लते हुए गाली गलौज करने लगा। अंदर से पत्नी बोली की दरवाजा बाहर से बंद है। इस पर पति दरवाजे को लात मारकर खोला और अंदर घुसा। इसके बाद पत्नी पर चरित्र शंका का आरोप लगाकर उस पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। महिला को इलाजा के लिए लखनपुर सहित अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य होने पर महिला ने 22 अक्टूबर को थाना लखनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply