Breaking News

अंबिकापुर@लिफ्ट देकर युवक ने महिला से लूटा 5 हजार नकदी व जेवरात

Share


अंबिकापुर,24 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। महिला से लूटपाट की घटना सामने आई है। बाइक सवार युवक ने महिला को लिफ्ट देकर जंगल में ले जाकर 5 हजार रुपए नकदी, सोने का मंगलसूत्र, कान का टप, मोबाइल लूटकर फरार हो गया। महिला ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार सविता पति मंगल साय उम्र 50 वर्ष ग्राम सुरबेना थाना करौधा जिला बलरामपुर की रहने वाली है। वर्तमान में गनयारी थाना बैढऩ जिला सिंगरौली में रहती है। वह 22 अक्टूबर को अपने मूल निवासी ग्राम सुरबेना जाने लिए सिंगरौली से बस से अंबिकापुर बस स्टैंड पहुंची थी। इसके बाद वह कुसमी जाने के लिए रिंग रोड में बस का इंतजार कर रही थी। दोपहर करीब 1-2 बजे बाइक सवार एक युवक महिला के पास पहुंचा और कहा कि कहां जाना है। महिला बोली कुसमी जाने के लिए बस का इंतजार कर रही हूं। बाइक सवार युवक ने कहा कि मैं भी कुसमी जाउंगा। चलो मैं ले जाउंगा। महिला युवक के साझां में आकर बइक में बैठ गई। बाइक सवार युवक रामानुजगंज नाका से पहले रास्ता बदल दिया। इस पर महिला बोली की यह रास्ता तो कुसमी नहीं जाता है। इस पर युवक ने कहा कि यह रास्ता सार्टकार्ट है। कुछ दूर आगे जाने पर युवक बाइक को जंगल के रास्ते मोड़ दिया और बोला की यही रास्ता शार्टकर्ट जाता है। जंगल के अंदर ले जाकर बाइक को रोक दिया और महिला के पर्स से 5 हजार नकदी, सोने का मंगलसूत्र, कान का टप, मोबाइल लूटकर फरार हो गया। महिला किसी तरह जंगल से निकलकर गांधीनगर थाना पहुंची और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 309 (4) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply